{"_id":"620735fd6d079830f20ca98cf61891a8","slug":"grenade-attack-in-sopore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस पर दूसरा आतंकी हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय दिवस पर दूसरा आतंकी हमला
Updated Sat, 26 Jul 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल विजय दिवस की 15वीं सालगिरह पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला हुआ है। यह घटना शनिवार के रात करीब ढाई बजे के आस पास की है।
विज्ञापन
बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि 4 अन्य घायल हैं।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक हमला सोपोर में मुख्य चौक के समीप एक पुलिस दल पर हुआ।
स्थानीय लोगों ने भी किए हमले
पुलिस ने बताया कि हमले के वक्त कुछ स्थानीय शरारती तत्व पुलिस पर पथराव कर रहे थे। हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इन घायलों में एक जवान एम सैयद ने उपचार से पहले दम तोड़ दिया।
दो घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है , जबकि दो अन्य का सोपोर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
इस हमले की अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं पुलिस और सुरक्षा बल इलाकेमें तलाशी अभियान शुरु कर दिया हैं।
पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में सुरक्षा बलों पर किया गया यह दूसरा हमला है। आतंकियों ने शुक्रवार शाम को अनंतनाग जिले में पुलिसबल पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में हुए आतंकी हमले पर रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रोष जाताया, और हमले में मारे गए दो जवानों की मौत पर शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला टवीट् करते हुए कहा कि " पिछले 24 घंटे में अगल-अलग आतंकी हमलों में शहीद हुए 2 बहादुर जेके के पुलिसकर्मियों के परिवारों को मेरी संवेदना।"
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला टवीट् करते हुए कहा कि " पिछले 24 घंटे में अगल-अलग आतंकी हमलों में शहीद हुए 2 बहादुर जेके के पुलिसकर्मियों के परिवारों को मेरी संवेदना।"