{"_id":"6a91e2b1ba2644770b0aa0ce","slug":"miscreants-held-the-watchman-hostage-and-stole-electric-cables-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-139625-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चौकीदार को बंधक बनाकर बिजली तार लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चौकीदार को बंधक बनाकर बिजली तार लूट ले गए बदमाश
Sat, 29 Aug 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात चार बदमाश बिजली निगम की लाइन शिफ्ट कर रहे ठेकेदार के चौकीदार को बंधक बनाकर बीस लाख रुपये का तार लूटकर ले गए। बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए और गांव पवांसा में जाकर छोड़ा। मोबाइल का सिम बदमाशों ने निकाल लिया। किसी तरह चौकीदार ने शुक्रवार की सुबह ठेकेदार को सूचना दी। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है।
गोरखपुर निवासी श्रीवास्तव ठेकेदार ने फरवरी 2025 में गांव शकरपुर निवासी प्रकाश यादव की तीन दुकानें किराए पर ली थीं। इन दुकानों में बिजली का तार व अन्य सामान रखा जाता है। संभल-गवां मार्ग के चौड़ीकरण के चलते लाइन शिफ्ट की जा रही हैं। श्रीवास्तव गोरखपुर गए हैं। दो लोग आनंद शुक्ला और हरकेश को देखभाल के लिए छोड़ दिया था। हरकेश रक्षाबंधन के चलते अपने गांव चला गया और आनंद शुक्ला ही देखभाल कर रहा था।
पुलिस को आनंद शुक्ला ने बताया कि चार बदमाश आए थे। उन्होंने पहले पेट्रोल मांगा और फिर खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए बंधक बना लिया। विरोध करने पर धमकाने लगे। इसके बाद दो तार के ड्रम पिकअप और टाटा मैजिक में भर लिए। बताया कि बदमाश उसको भी बंधक बनाकर अपने साथ ले गए और पवांसा जाकर छोड़ा। बताया कि बदमाशों के चंगुल से निकलने के बाद शुक्रवार की सुबह ठेकेदार व अन्य लोगों को लूट की सूचना दी। सूचना पर एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एएसपी कुलदीप सिंह और सीओ कुलदीप सिंह पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही, सभी एंगल पर चल रही है जांच
फरवरी 2025 से ठेकेदार द्वारा लाइन शिफ्ट का काम कराया जा रहा है। हर त्योहार पर कोई एक या दो ही लोग सामान की रखवाली करते हैं। जिन दुकानों में सामान रखा जाता है, उसकी ऊपरी मंजिल पर गृहस्वामी परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में घटना संदिग्ध होने की बात सामने आ रही है। हालांकि एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। जिससे घटना की हकीकत तक पहुंचा जा सके।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
शकरपुर से जिन रास्तों से होकर पिकअप और टाटा मैजिक गुजरी है, उन सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस खंगाल रही है। जिससे आरोपियों का सुराग मिल सके। शुरुआती छानबीन में पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है। एसपी का कहना है कि कैमरों से आरोपियों तक पहुंचना आसान होगा।
कोट
चौकीदार की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। घटना के सभी एंगल की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी