फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deepak, the second accused in the Pankaj murder case, arrested and remanded to custody

Charkhi Dadri News: पंकज हत्याकांड में दूसरा आरोपी दीपक गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

Sat, 29 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Deepak, the second accused in the Pankaj murder case, arrested and remanded to custody
चरखी दादरी। ढाणी फोगाट रोड स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार पंकज की हत्या के मामले में दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक गांव मारोत, थाना बेरी, जिला झज्जर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मामला 25 जुलाई 2026 का है। मृतक पंकज पुत्र रमेश निवासी सुनारिया कलां, जिला रोहतक अपनी मां बीरमती के साथ मोटरसाइकिल पर ढाणी फोगाट की ओर जा रहा था। प्रेमनगर क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद मां-बेटे सड़क पर गिर गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी पीछे लेकर पंकज को दोबारा टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो से रोबिन और उसका एक साथी नीचे उतरे तथा पंकज पर पिस्तौल से फायरिंग की। वारदात में पंकज की मौत हो गई जबकि उसकी मां बीरमती घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान स्कॉर्पियो का बंपर और नंबर प्लेट टूटकर मौके पर गिर गए थे। पुलिस ने मौके से नंबर प्लेट समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य कब्जे में लिए थे। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी रोबिन को गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले चुकी है।
वीरवार को थाना शहर दादरी के एसआई जीतराम ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed