{"_id":"6a91e295d10b84833e0fe1ed","slug":"a-teenager-and-her-lover-consumed-poison-at-the-behest-of-their-family-and-reached-the-police-stationa-teenager-and-her-lover-consumed-poison-at-the-behest-of-their-family-and-reached-the-police-station-sambhal-news-c-204-1-chn1003-132201-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिजनों की पाबंदी पर जहर खाकर कोतवाली पहुंची किशोरी और उसका प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिजनों की पाबंदी पर जहर खाकर कोतवाली पहुंची किशोरी और उसका प्रेमी
Sat, 29 Aug 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली चंदौसी में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब परिजनों की पाबंदी पर किशोरी और उसका प्रेमी जहरीले पदार्थ का सेवन कर कोतवाली पहुंचे। आनन - फानन पुलिस ने दोनों सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार से लापता चल रही थी। वहीं किशोरी का मौलागढ़ के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की सुबह सात बजे करीब किशोरी और प्रेमी युवक चंदौसी कोतवाली पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और पिछले करीब छह महीने से शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे।
इसी के चलते दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। ये सुन पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आनन-फानन दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि दोनों सुबह थाने आए थे। दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और पिछले छह महीने से घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।