बस को खाई में गिराकर भागे चालक-परिचालक, पांच मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को देर शाम हुए सड़क हादसे ने लोगों को फिर दहला दिया, जब बस खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर पंचैरी ब्लाक के दुब्बीगली इलाके में बुधवार शाम को यात्रियों से भरी हुई बस करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य यात्री ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 14 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया।
कूदकर फरार हो गए चालक परिचालक
बस चालक और परिचालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से दोनों फरार हैं।
जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे उधमपुर से खोरगली जा रही बस (जेके02एफ-4247) जैसे ही दुब्बीगली इलाके में पहुंची, अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो फारेस्ट गार्ड हैं, जो कि ड्यूटी पर जा रहे थे।
हादसे के बाद मची चीख पुकार
बस के खाई में गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। घायलों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाकर घायलों और मृतकों को खाई से निकाला। सूचना मिलने पर मोंगरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
गहराई ज्यादा होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 17 घायलों को पीएचसी मौंगरी पहुंचाया गया, जहां से 14 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे में राज सिंह (50) निवासी कटड़ा, सुनाक सिंह (25) निवासी लांदर, सैफुद्दीन (55) निवासी दुब्बी गली और रुकमदीन (50) दुब्बीगली की मौत हो गई।