फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four arrested for hijab fake poster

हिज्ब के फेक पोस्टर लगाने के आरोप में चार गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2017 09:35 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 05 Apr 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for hijab fake poster
arrest - फोटो : demo
जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन (हिज्ब) के फेक पोस्टर लगाने और कुछ स्थानीय लोगों को धमकाने व उन्हें इन्फार्मर बताकर उनका नाम बदनाम करने के लिए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार जिले के सीर हमदान इलाके में पिछले वर्ष नवंबर के महीने में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पोस्टर फैलाए गए थे। इलाके के 8 लोगों को इन्फार्मर ठहराया गया था। इन पोस्टरों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी डाला गया था। वहीं, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तीन महीने की छानबीन कर चार युवाओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ज़िले के एसपी मुबाशिर बुखारी ने बताया कि 4 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होेंने आतंकियों के नाम पर नकली पोस्टर बनाकर सीर हमददान के 8 इज्जतदार लोगों को बदनाम करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पोस्टर इलाके में लगाने जाने के 6 दिन बाद ही इलाके में हिज्ब द्वारा पोस्टर लगाए गए, जिसमें उन्होंने उन 8 लोगों के खिलाफ निकाले गए पोस्टरों से साफ इंकार करते हुए दूरी रखने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed