{"_id":"969d782ae59833115acf9b0f5eea3984","slug":"follow-up-about-bawe-wali-mata-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने कहा, बदनाम करने की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी ने कहा, बदनाम करने की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
बावे वाली माता मंदिर के पुजारी जितेंद्र बिट्टा का कहना है कि कुछ लोगों की मांग पूरी न करने पर योजनाबद्ध तरीके से मंदिर के संचालकों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। दो दिन पहले मंदिर में चढ़ने वाले बकरों को लेकर हुए बवाल पर बिट्टा ने कहा कि जिन दो युवकों को पकड़ा गया, उनके पूर्वज भी मंदिर में कई दशकों से काम करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की रात जिस वक्त मुद्दे को तूल दिया गया, उस दिन हमेशा की तरह बकरे रखने के स्थान की सफाई करने के लिए बकरों को उनके कमरे में ले जाया जा रहा था। इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें बेवजह पकड़ लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया, जबकि वही लोग अकसर उनसे पैसों की डिमांड करते रहते हैं।
विज्ञापन
उनकी मांग पूरी न करने पर ही उन्होंने इस तरह की घटिया हरकत को अंजाम दिया। वह अकसर मंदिर में श्राइन बनवाने की धमकी देते हैं। बिट्टा के अनुसार उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि वह मामले की जांच कर लें, यदि वह किसी तरह से दोषी पाए जाते हैं तो सजा भुगतने को तैयार हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर डीएसपी रफीक मन्हास ने बताया कि जांच में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई अपराध सामने नहीं आया है। इसलिए अभी तक उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।