फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five deaths on the deepawali

दिवाली पर पांच की अकाल मौत

Thu, 12 Nov 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 12 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
five deaths on the deepawali

बुधवार को दिवाली के दिन पांच लोगों की अकाल मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं, जबकि एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


पांचों ही घटनाओं में संबंधित पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा दिवाली के दिन कई सड़क हादसे भी हुए। इनमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो कर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अखनूर के कोना गांव के पास बाइक पर जा रहे दंपति को सैन्य वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ज्योति देवी (22) की मौत हो गई। उनके पति संजय सिंह (35) का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एक अन्य हादसे में विजयपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जख चौक पर खड़ी आठ साल की मासूम बच्ची लक्ष्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बच्ची को गहरी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से उसे विजयपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां से डाक्टरों ने बच्ची को जीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

ऐसा ही हादसा बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सिद्दड़ा रोड पर बतरा अस्पताल के बाहर हुआ। यहां एक कार ने 12 साल की शाबिया को कुचल दिया।

बच्ची को घायल अवस्था में जीएमसी में पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गजनसू पुलिस चौकी के अंतर्गत एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगा लिया।


इसमें उसकी मौत हो गई। मृतक युवक राज कुमार गजनसू का ही रहने वाला था। कठुआ चौक में बेहोशी की हालत में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पांचों मामलों में शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed