{"_id":"6be3c2b707954e3d6204e4ecb7d8adb5","slug":"female-police-officers-accused-of-torturing-in-kathua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस कर्मी ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पुलिस कर्मी ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मी ने एक महिला अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी कठुआ से शिकायत की है। लिखित में की गई शिकायत के माध्यम से महिला पुलिस कर्मी ने महिला अधिकारी के स्थानांतरण और प्रताड़ित करने की घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने कहा है कि जब से वह कठुआ वूमेन सेल में तैनात हुई है, उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी उसके घर में छापामारी कर बदसलूकी की जा रही है, तो कभी उसे वूमेन सेल में ड्यूटी देने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन
और तो और महिला अधिकारी द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे वह और बर्दाश्त नहीं कर सकती है। पुलिस कर्मी ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि उससे कहा जा रहा है कि वह यदि आधा वेतन अधिकारी को देती है तो वह आराम से घर पर रह सकती है।
विज्ञापन
इस मामले में पूछे जाने पर जब एसपी कठुआ नीवा जैन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अवकाश पर हैं। लौटने के बाद ही वह शिकायत पत्र के संबंध में कुछ कह पाएंगी।