महिला अधिकारी ने सड़क पर मिले चैक से निकाले पैसे
श्रीनगर में पुलिस ने एक महिला को चैक की हेराफेरी मामले में गिरफ्तार किया। यह महिला रियासत के एक विभाग में अधिकारी के पद पर तैनात है।
सूत्रों के मुताबकि कुछ दिनों पहले एक स्थानीय व्यापारी सजाद अहमद भट ने पुलिस में अपनी एक पांच लाख रुपए की चैक गुम होने का एफआईआर दर्ज करवाई थी।
अहमद भट ने पुलिस ने पुलिस को बताया था कि उसका पांच लाख का चैक शहीदगंज के इलाके में गुम गया है।
अपने पर्सनल अकाउंट में करवाया कैश
अहमद भट का ये चैक श्रीनगर की एक महिला तहसीन मुफ्ती को मिला था। तहसीन मुफ्ती फाइनेंस शीप एंड एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट कश्मीर के डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।
तहसीन मुफ्ती ने इस चैक को अपने पर्सनल अकाउंट में कैश करवा लिया था। इस चैक को कैश 6 अगस्त को करवाया गया था।
इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तहसीन मुफ्ती को गिरफ्तार कर लिया है। मुफ्ती को पूछताछ के लिए शहीद गंज पुलिस स्टेशन लाया गया है।