{"_id":"9fbf41e9429e1bf8f90c1c8406008aea","slug":"fatal-attack-on-pdp-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडीपी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी के उम्मीदवार हुसेन अली वफा पर किशनपुर मनवाल इलाके में वीरवार को अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। घटना शाम लगभग सवा छह बजे की है जब वे सरूईसर इलाके से कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे चार समर्थकों के साथ बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। किशनपुर मनवाल में दो बिना नंबर की गाड़ी से 8-10 लोग पहुंचे। उन्होंने रास्ता रोका और उन पर हमला बोल दिया। समर्थकों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन वे मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने किसी प्रकार वहां से निकलकर जान बचाई। बताया कि अब तक पुलिस में मामला नहीं दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में समर्थकों ने पहुंचकर रोष प्रकट किया। पूर्व एमएलसी वेद महाजन ने इसकी निंदा करते हुए हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने प्रत्याशी की जान माल की सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन