फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fake currency racket busted, 2 held in j&k

1.88 लाख रुपये के जाली नोटों सहित दो गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2015 11:31 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
fake currency racket busted, 2 held in j&k

त्रिकुटानगर पुलिस ने रविवार की सुबह सुंजवां नाके पर 1.88 लाख रुपये के जाली नोटों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास एक-एक हजार रुपये के 188 नोट बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सुंजवां नाके पर चेकिंग के दौरान दोनों पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 489 बी के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सुंजवां नाके पर उन्होंने दो राहगीरों को रोका। उनके पास मौजूद बैग को पकड़कर उसकी तलाशी लेनी चाहिए तो आरोपियों ने बताने से आनाकानी शुरू कर दी।इस पर पुलिस का यकीन और मजबूत हो गया कि बैग में कुछ है। जांच की तो उसमें से 1000 रुपये के 188 नोट निकले, जिन्हें देखा तो वे सभी नोट नकली थे।
विज्ञापन

सुंजवां नाके पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए

fake currency racket busted, 2 held in j&k

पुलिस ने क्रेवा, तहसील काली, बिजबिहाड़ा, जिला अनंतनाग निवासी शब्बीर अहमद और प्रदुणुपुर चौधरी पादा, जिला मालदा वेस्ट बंगाल निवासी हस्सिकुल को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ नवीन अंग्राल के मुताबिक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों जाली नोट कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे, इन जाली नोटों का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था।

इससे पहले कितनी बार उन्होंने जाली नोट इधर से उधर किए हैं, उनका आका कौन है। इन, सब बातों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का यह भी मानना है कि जाली नोटों को गलत काम के लिए प्रयोग किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed