{"_id":"16f670db6a09defb706d2132706c6a26","slug":"driver-beating-the-police-constable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटा, तो सूमो चालक ने हवलदार को पीट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालान काटा, तो सूमो चालक ने हवलदार को पीट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस के एक हवलदार को सूमो चालक का चालान काटना महंगा पड़ गया। चालक ने हवलदार को बीच चौक में पीट दिया और मौके से फरार हो गया। जब तक पुलिस के बाकी जवान पहुंचते तब तक चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, हवलदार एमएच मनहास शहर की मंडी चौक में नाका लगाकर वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर रहा था। उसने एक सूमो चालक को दस्तावेज की जांच कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
चालक सूमो से नीचे उतरा और उसने दस्तावेज दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद हवलदार और चालक में बहस शुरू हो गई। चालक ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और हवलदार को थप्पड़ लगा दिया। उसने हवलदार की वर्दी से उसकी नेम प्लेट तक उतार दी और वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद वह सूमो में बैठा और फरार हो गया। जब तक हवलदार अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाता तब तक चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन