फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   driver arrested on charges of smuggling

ड्राइवर के पास से मिला लाखों का नीलम

Tue, 02 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
driver arrested on charges of smuggling

लाखों रुपये की नीलम की तस्करी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए डोडा निवासी पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ 4/5 नीलम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को बस स्टैंड पुलिस ने नाका लगाकर एक वाहन की जांच के दौरान चालक से नीलम बरामद किया था।

विज्ञापन


एसडीपीओ परबीत सिंह ने बताया कि डोडा के रहने वाले मोहम्मद इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके पास से एक किलो 400 ग्राम नीलम मैटीरियल बरामद किया गया है। जिसको जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ भूषण मन्हास ने बताया कि आरोपी इसे डोडा के पाडर इलाके से लेकर आया था। इसने जम्मू में पहले पूछताछ की कि इसकी कीमत क्या है। इसके बाद इसको बेचना था। वह जम्मू में किसी एक व्यक्ति के पास इसे बेचने के लिए नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इसके अच्छे दाम मिलते तो यह बेच देता, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इसे दबोच लिया। पुलिस जांच कर रही है कि यह नीलम कहां से लाया गया था।

यदि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हुए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। अभी फिलहाल नीलम को जांच के लिए भेजा गया है। देखना है कि नीलम कितनी मात्रा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed