{"_id":"57e3ce014f1c1bff44a84abb","slug":"deserted-home-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में सेंध, गहने-नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर में सेंध, गहने-नकदी उड़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 22 Sep 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। ताजा चोरी गंग्याल के सेक्टर नंबर दो में हुई है। बुधवार की देर रात को चोरों ने सूने घर में सेंध लगा दी। इसमें गहने और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच के जरूरी सबूत जुटाए।
पीड़ित मोती लाल चौधरी ने गंग्याल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे।
वीरवार को सुबह जब घर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी तोड़ कर उससे सोना और नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पहले से चोरियों के मामलों में शामिल चोरों को बुलाकर भी पूछताछ की गई है।