फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Delhi: Four miscreants of Nandu gang were caught after the encounter

दिल्ली : मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के चार बदमाश पकडे गए, बाल-बाल बचा एएसआई

Fri, 01 Oct 2021 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Oct 2021 05:45 AM IST
सार

नजफगढ़ में गैंगवार में युवक की हत्या में थे शामिल, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल समेत चार पिस्टल बरामद कीं। 

विज्ञापन
Delhi: Four miscreants of Nandu gang were caught after the encounter
गिरफ्त में बदमाश..., - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने नजफगढ़ में टिंकू खरब की हत्या करने वाले कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पकड़े गए दो बदमाश नाबालिग हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से एक पुलिसकर्मी बाल बाल बच गया। गोली उसके बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चार पिस्टल और नौ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया है, जिससे टिंकू की हत्या की गई थी। गिरफ्तारी के समय तीनों बदमाश विरोधी गैंग के एक अन्य बदमाश की हत्या के इरादे से जा रहे थे। 
विज्ञापन


द्वारका जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दो बदमाशों की पहचान सोनीपत हरियाणा निवासी सौरव(18) और खडख़ड़ी नाहर, नजफगढ़ निवासी विनय(24) के रूप में हुई है। जबकि नाबालिगों की उम्र 17 और 16 साल है। 17 साल के नाबालिग का छावला इलाके में हुई एक हत्या के मामले में भी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को बदमाशों ने खेड़ामोड़ पर मुंडेला कलां के रहने वाले टिंकू खरब की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी कार से नजफगढ़ की ओर आ रहा था। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान गैंगवार की बात सामने आने पर जिले की स्पेशल स्टाफ निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में छानबीन शुरू की। 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही पुलिस ने कई जगहों पर अपने मुखबिर तैनात किए। सूचनाओं पर पुलिस ने दिल्ली व एनसीआर के कई जगहों पर दबिश दी। बृहस्पतिवार तड़के टिंकू के हत्या में शामिल चार बदमाशों के झरोदा कलां गांव की ओर आने की जानकारी पुलिस को मिली। गंदा नाला के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दी। 

वहां पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन दो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर गोली चला दी। बदमाशों की चलाई गोली एएसआई उमेश की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में तीन राउंड गोली चलाई और चारों बदमाशों को दबोच लिया।


जांच में पता चला कि पकड़े गए दो बदमाश नाबालिग हैं। शुरूआती जांच में पता चला कि पकड़े गए बदमाश कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के बदमाश हैं। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि टिंकू खरब की हत्या गैंगवार में की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय वह विरोधी गैंग के बदमाशों की हत्या करने के इरादे से जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed