फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deceived millions in the name of headhunting

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

Wed, 11 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 11 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Deceived millions in the name of headhunting

वन विभाग में तीन दर्जन से अधिक लोगों को फर्जी नौकरी देने के बदले लाखों रुपये हड़पने का मामना सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नियुक्ति पत्रों पर बाकायदा विभाग के उच्च अधिकारियों के हस्ताक्षर और मुहर लगी हुई है। अब देखना यह होगा कि यह हस्ताक्षर फर्जी हैं या फिर स्कैन कर किए गए हैं। पुलिस ने वन विभाग के एक कर्मचारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो इस मामले में बड़े पैमाने पर पैसा लगा है और कुछ उच्च अधिकारियों के शामिल भी होने की आशंका है। बुधवार को पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में तीन दर्जन लोग इसकी शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। जानकारी के अनुसार अखनूर के रहने वाले रतन लाल ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


रतन के साथ 38 और लोग भी थे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन लोगों के गिरोह ने उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगे हैं। गिरोह का सरगना वन विभाग का कर्मचारी अनंतनाग का रहने वाला निसार अहमद है। उसके साथ-साथ दो और लोग हैं। इन लोगों ने अलग-अलग इलाके के युवकों को निशाना बनाया। कहा गया कि अलग-अलग विभाग में नौकरी लगवाई जाएगी। किसी को पुलिस, किसी को वन विभाग या अन्य विभाग में नौकरी दिलवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ नार्थ, प्रबीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ इन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है, उनकी तलाश शुरू कर दी है। इन लोगों को छह महीने तक काम कराने के बाद वेतन नहीं मिला तो कहानी सामने आई। नियुक्ति पत्रों पर चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट के हस्ताक्षर और मुहर है। पुलिस अब सचिवालय से इसकी जानकारी लेगी। देखना होगा कि जिन लोगों के खिलाफ शिकायत हुई, उनके नाम सही हैं, कंजरवेटर के हस्ताक्षर सही है या नहीं, इन तमाम पहलुओं पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed