{"_id":"5e9041a18ebc3e6fd5009daf","slug":"dc-accused-of-misbehave-doctors-protest-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः जिला उपायुक्त पर लगा दुर्व्यवहार आरोप, डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम बोले- गलतफहमी हो गई थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कश्मीरः जिला उपायुक्त पर लगा दुर्व्यवहार आरोप, डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम बोले- गलतफहमी हो गई थी
Fri, 10 Apr 2020 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के समुबाल में डॉक्टरों ने डीसी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। एक डॉक्टर के मुताबिक इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। ऐसी स्थिति में जब डॉक्टर खतरा मोल लेकर काम कर रहे हैं तो ये व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टर डीसी से माफी मांगने या उन्हें सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इधर, सुमबाल के एसडीएम शाहनवाज चौधरी ने बताया कि किसी छोटे से मामले को लेकर गलतफहमी हो गई थी जिसे सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब बीस मिनट के भीतर ही सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। चौधरी ने कहा कि उन्हें अपने डॉक्टरों पर गर्व है जो दिन रात एक कर इस कोरोना महामारी के खिलाफ डटे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा और टंगधार में सैंपल इकट्ठा करने के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र की निगरानी डिप्टी कमिश्नर कुपवाड़ा अंशुल गर्ग करेंगे। एसडीएम ने कहा कि सीमा और दूरदराज के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला अभिनव फोन बूथ नमूना संग्रह केंद्र भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राथमिक संदिग्धों के 21 नमूने गुरुवार को एकत्र किए गए और जांच के लिए एसकेआईएमएस सौरा भेजा गया। एसडीएम ने बताया कि बागबेला गांव को रेड जोन और गोमल, शम्सपोरा, नाचियान, हाजिनाड गांवों में लोगों की आवाजाही को भी प्रतिबंधित किया गया है जिन्हें बफर जोन घोषित किया गया है।