{"_id":"576a30fb4f1c1bb571b485d5","slug":"crpf-personal-shoot-him-self-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कर्मी ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ कर्मी ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के कर्मी ने खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में कर्मी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। कई घंटों तक चले आपरेशन के बाद घायल के सीने से गोली निकाल दी, लेकिन अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल पीजे वोरा असम का रहने वाला है। सीआरपीएफ की 126 बटालियन में तैनात कर्मी इस समय रियासी में तैनात है। वह ड्यूटी के लिए माहौर आया हुआ था।
सुबह उसने ड्यूटी के वक्त अपनी ही राइफल से गोली मार ली। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे माहौर अस्पताल पहुंचाया। जहां से चॉपर की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। वहीं कर्मी के गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।