फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime dairy from jammu

राजभवन में तैनात सीआरपी कर्मी लापता

Thu, 10 Mar 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 10 Mar 2016 01:28 PM IST
सार

  • राजभवन में तैनात सीआरपीएफ का एक जवान आउटपास लेकर जाने के बाद वापस नहीं आया।
  • लाटरी के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को हजारों रुपये का चूना लगा दिया।

विज्ञापन
crime dairy from jammu
Missing

विस्तार

राजभवन में तैनात सीआरपी कर्मी लापता
विज्ञापन


राजभवन में तैनात सीआरपीएफ का एक जवान आउटपास लेकर जाने के बाद वापस नहीं आया। दो दिन इंतजार करने के बाद इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई है। जवान का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कर्मी जितेंद्र सिंह निवासी हरियाणा राजभवन में तैनात है। वह मंगलवार को आउटपास लेकर बाहर गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। अधिकारियों ने उसका बुधवार तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। उसका फोन भी बंद है। उसके परिजनों से भी संपर्क किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लाटरी के नाम पर हजारों रुपये का चूना लगा
लाटरी के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को हजारों रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उस्ताद मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद बसीम ने बताया कि उसका स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता है। कुछ दिन पहले उसे एसएमएस आया और कहा गया कि उसकी लाटरी लगी है। इसके बाद उसने अपना अकाउंट नंबर बता दिया। इसके बाद जब उसने अपना अकाउंट चेक किया तो उसके खाते से 40000 रुपये गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गला काट कर जान देने की कोशिश

crime dairy from jammu
Murder

आरएस पुरा के चकरोई गांव के एक किशोर ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। किशोर को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घर में कहासुनी के बाद उसने किसी नुकीली वस्तु से गला काटने की कोशिश की। ऐसा करने के बाद वह जोर से चिल्लाया। इससे घर के लोग उसके पास पहुंचे तो देखा कि उसके गले से खून बह रहा था। इसके बाद उसे आरएस पुरा के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से जम्मू रेफर कर दिया गया। आत्महत्या का यह तीन दिन में दूसरा मामला है। इससे पहले दसवीं में फेल होने पर छात्र ने अखनूर में चिनाब दरिया में छलांग लगा दी थी।


फूल बेचने वाले पर जानलेवा हमला
शहर के बाहु फोर्ट इलाके में बुधवार की देर रात को तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। घायल कालीचरण फूल बेचने का काम करता है। घायल के साथ आए लोगों ने बताया कि कालीचरण का रिश्तेदार राजिंदर उसे गालियां दे रहा था। वह इसकी शिकायत करने उसके घर जा रहा था। तभी राजिंदर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हथियारों से हमला कर दिया। उनमें से एक ने किरच निकाल कर पेट में घोंप दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। देर रात तक पुलिस की ओर से पकड़ने को छापेमारी की जा रही थी। बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है।

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट
पहले महिला से छेड़छाड़ और इसके बाद मारपीट करने के आरोप में सतवारी पुलिस में केस दर्ज किया गया है। सतवारी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की।

महिला ने बताया कि वह अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बचन लाल निवासी पुरखू ने उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोमाना थाना अंतर्गत विवाहिता को दहेज के लिए तंग करने के बाद पीटने का केस दर्ज हुआ है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सौबत अली दहेज के लिए तंग करता है। उसे घर से बाहर निकाला गया। मंगलवार की रात को भी उसने मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। इसकी खबर उसने मायके वालों को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed