फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Crime Branch Jammu has filed a fraud case against a company of Noida

नोएडा की इस कंपनी ने लालच देकर जम्मू के लोगों से 37 लाख ठगे, क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस

Sat, 10 Apr 2021 04:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch Jammu has filed a fraud case against a company of Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

क्राइम ब्रांच जम्मू ने नोएडा की एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। निवेशकों को लुभाने और धोखाधड़ी के आरोप में नोएडा स्थित गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर लिमिटेड (बाइक बोट) कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी ने लोगों से कहा कि वह बाइक के कारोबार में पैैसा लगाएं, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। क्राइम ब्रांच ने कंपनी के हेड संजय भट्टी और अन्य निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच जम्मू में सुरेश कुमार भट्ट एस द्वारा लिखित शिकायत दी गई। उनकी पत्नी चेतना भट्ट ने भी शिकायत की। आरोप लगाया कि उन्होंने अन्य निवेशकों के साथ मिलकर कंपनी में पैसे लगाए। उन्हें कहा गया कि उनके नाम पर बाइक रेंट और लोन पर दी गई है। जिसके लिए उन्हें हर महीने ईएमआई आएगी। इस तरह से दोनों ने मिलकर दस बाइक पर पैसा लगाया। इसके बाद 51 और बाइक पर करीब 37 लाख रुपये लगाए गए। कुछ देर के लिए तो पैसे वापस किए गए, लेकिन बाद में पैसा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद 

कंपनी ने आश्वासन दिया कि मामले को सुलझा लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की गई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को अच्छे रिटर्न की आकर्षक योजनाओं के साथ पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया, लेकिन अपने वादे को पूरा नहीं किया।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर आतंकियों ने लिया मस्जिद का सहारा, जानिए कब-कब धर्मस्थलों में घुसे दहशतगर्द    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed