भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट ने जांच के आदेश दिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी परिसर में गैर कानूनी ढंग से प्रवेश और तोड़फोड़ की शिकायत का संज्ञान लेते हुए फारेस्ट मजिस्ट्रेट ने भाजपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
सत शर्मा सहित प्रमोद कपाही, वरयाम सिंह, उजागर सिंह, रानिल सिंह और जम्मू नगर निगम के खिलाफवर्जी अफसर राजेश गुप्ता के खिलाफ नवाबाद थाना के एसएचओ को मजिस्ट्रेट ने छानबीन के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता इफ्तिखार खान सलारिया के अनुसार केसी सेंट्रल थिएटर के नजदीक स्थित उसकी औद्योगिक इकाई परिसर की दीवार और गेट को सत शर्मा के नेतृत्व में आए लोगां ने जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ डाला। घटना के दौरान वह मौके पर नहीं था। फोटो- सोशल मीडिया
जबरन कारखाना परिसर में घुसने का प्रयास
कारखाने में तैनात कर्मी ने फोन पर सूचना दी कि सत शर्मा के नेतृत्व में आए लोग जबरन कारखाना परिसर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं।
इस पर वह खुद मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान सत शर्मा और उनके दो सुरक्षा गार्डों ने जेसीबी मशीन चलवा कर गेट और दीवार को तुड़वा दिया।
एक पूर्व पार्षद के पति प्रमोद कपाही परिसर के भीतर घुस आए और बंदूक से डराकर कारखाना कर्मियों को भीतर ही रोके रखा। मौके पर जम्मू नगर निगम के खिलाफवर्जी अफसर राजेश गुप्ता और सैनिटेशन स्टाफ सदस्यों से जब विरोध जताया गया तो सदस्यों ने महज नाली की सफाई करने की कार्रवाई का तर्क दिया, जबकि निर्मित ढांचे में किसी भी प्रकार से कानून का कोई उल्लंघन नहीं था।