फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   communal violence in jammu’s kathua

कठुआ में सांप्रदायिक हिंसा, दुकानें और गाड़ियां खाक

Mon, 28 Jul 2014 05:10 PM IST
चंद्रप्रकाश/ अमर उजाला, कठुआ
चंद्रप्रकाश/ अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 28 Jul 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
communal violence in jammu’s kathua

दंगो की आग ने जम्मू में भी दस्तक दे दी। कठुआ के बसौली थाना क्षेत्र में सोमवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने सात दुकानों समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना बसौली के भूड इलाके से शुरु हुई थी। रविवार देर रात ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर रोकने की कोशिश की। ये लोग रुके और अपना सामान छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ग्रामीणों को दो थैले मिले थे। इन थैलों में छुरियां और चर्बी भरी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। बाद में पुलिस को तलाशी के दौरान कुछ और चर्बी और मांस भरे थैले मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

गो हत्या का पता चलने से फैला दंगा

communal violence in jammu’s kathua

स्थानीय लोगों का कहना है क‌ि इलाके में गैर ह‌‌िंदू सम्प्रदाय के लोग गो हत्या कर रहे हैं। ज‌िसका वे पहले भी व‌िरोध जता चुके है। ग्रामीण लगातार इन लोगों के ख‌िलाफ कारवाई करने की मांग कर रहे हैं।

घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने उत्पात मचाना शुरु कर द‌िया। इस घटना की जानकारी तेजी से पास के कई और इलाकों में फैल गई। ज‌िसके बाद उन इलाकों में भी घटना को लेकर प्रदर्शन शुरु हो गए।

बसौली के सटे बानी और महानपुर के लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए और इलाके को बंद घोषित कर दिया। इसके साथ ही इन लोगों ने कुछ वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर द‌िया।

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे जाम

communal violence in jammu’s kathua

पूरे इलाके में इस घटना के बाद तनाव व्याप्त है। प्रशासन ने इलाके की हलत बिगड़े देख पुलिस फोर्स लगा दी है। पिछले एक माह में इस इलाके में दूसरी बार इस तरह के दंगे भड़के हैं।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे को भी जाम कर द‌िया। हाइवे पर ग्रामीणों ने कुछ वाहनों को क्षत‌ि भी पहुंचाई है। इसके बाद पुल‌िस ने आकर कई  बार हाइवे को खुलवाने की कोश‌िश की।

हालांक‌ि, बसौली के पूर्व व‌िधायक और कांग्रेस के सी‌नियर लीडर प्रेम सागर अजीज ने दोनों संप्रदाय के लोगों से शांत‌ि बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed