{"_id":"f01f308c4bb5836123df648c7b7780af","slug":"collision-of-two-buses-on-akhnoor-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर रोड पर दो मेटाडोर टकराईं, सात जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखनूर रोड पर दो मेटाडोर टकराईं, सात जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
बख्शीनगर थाना के अंतर्गत अखनूर रोड पर बुधवार दोपहर अचानक दो मेटाडोरों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के शीशे टूट गए और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद दोनों मेटाडोर क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनके सड़क पर खड़े होने के कारण जाम लग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अखनूर रोड पर बुधवार को एक मेटाडोर ज्यूल से बनतालाब की ओर जा रही थी और दूसरी अखनूर से ज्यूल की ओर आ रही थी, तभी पवन आइसक्रीम के नजदीक दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों मेटाडोर में सवारियां थीं।
विज्ञापन
टक्कर से दोनों मेटाडोर के सामने के शीशे टूट गए। हालांकि ज्यादा लोगों को चोट नहीं पहुंची, लेकिन सात लोग जख्मी हो गए।
इनमें बनतालाब निवासी अंजू देवी (28), बरनई निवासी इंद्रपाल (47), रजनी (25), पलौड़ा निवासी अजय कुमार (20), ज्योति देवी (21), बरनई निवासी सुखदेव (35) और जगदीश चंद्र (30) घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त मेटाडोर से बाहर निकाला और जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही बख्शीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जमा हुई लोगों की भीड़ को हटाया गया और आवाजाही को बहाल करवाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज करके एफआईआर दर्ज कर ली है।