{"_id":"19b2a36484c05e53e39923e77242aaaa","slug":"ceize-of-finance-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने जब्त किया विक्रांत फाइनेंस का रिकार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने जब्त किया विक्रांत फाइनेंस का रिकार्ड
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 30 Aug 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाली विक्रांत फाइनेंस कंपनी का रिकार्ड शुक्रवार को क्राइम ब्रांच जम्मू ने जब्त कर लिया। कुछ दिन पहले राजोरी के कुछ लोगों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया था। इसके तहत शुक्रवार को ब्रांच की टीम राजोरी में जांच करने पहुंची। अधिकारियों ने कंपनी के मालिकों से पूछताछ की। साथ ही कंपनी का रिकार्ड भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने कंपनी के मालिक केवल कौल और राकेश गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले विक्रांत फाइनेंस कंपनी के मालिक कंपनी बंद कर चले गए थे। तबसे इसमें पैसा जमा करवाने वाले लोग समय-समय पर कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पैसा जमा कराने वाले लोगों ने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को राजोरी पहुंची। अधिकारियों ने उन लोगों के भी बयान दर्ज किए है, जिन्होंने कंपनी में पैसे जमा कराए हैं। साथ ही मालिकों से भी पूछताछ की कि लोगों के पैसे कहां छोड़े। अधिकारियों का कहना है कि लोगों ने शिकायत की थी। मालिकों और पैसा जमा कराने वालों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन