{"_id":"348f79628e101cc3ff513a995ed9116d","slug":"business-man-missing-from-jammu-bikram-chowk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर से चाय मंगाकर खुद गायब हुआ दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर से चाय मंगाकर खुद गायब हुआ दुकानदार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिक्रम चौक से एक दुकानदार शनिवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार वालों ने तमाम स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। नेहरू मार्केट पुलिस चौकी में दुकानदार के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार नरेश शर्मा उर्फ रूबी (निवासी नानक नगर, सेक्टर 3, मकान नंबर 144-145) रोजाना की तरह सुबह दुकान पर पहुंचे। दुकान खोलने के बाद उन्होंने नौकर को चाय लेने के लिए भेजा। वह जब चाय लेकर लौटा तो नरेश काउंटर पर नहीं थे।
विज्ञापन
उसने चाय रखने के बाद आसपास के दुकान में उन्हें खोजा, लेकिन उनके नहीं मिलने पर वह दुकान पर बैठ गया। काफी समय बीतने के बावजूद जब वे नहीं लौटे तो नौकर ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। नौकर ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
नरेश ने दुकान छोड़ने के पहले अपना पर्स भी काउंटर पर रख छोड़ा। उनके पास सिर्फ एक मोबाइल फोन है। परिवार वालों के अनुसार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्विच आफ मिला। बताया जाता है कि घटना के दिन नरेश सामान्य दिनों की तरह ही लंच लेकर दुकान के लिए निकले थे।
पुलिस ने मोबाइल काल ट्रेस की तो उसमें अंतिम लोकेशन बिक्रम चौक के आसपास ही देखी गई। पुलिस ने तमाम थानों को नरेश शर्मा के लिए अलर्ट कर दिया है।