फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   burn case, women dead

जम्मू: आग में झुलसी महिला ने दम तोड़ा

Sun, 01 Feb 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 01 Feb 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
burn case, women dead

आग की चपेट में आने से झुलसी एक महिला ने शनिवार को इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने रामबन निवासी हसीना बेगम (25) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घर में स्टोव ब्लास्ट होने से हादसा हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हसीना बेगम अपने निवास स्थान रामबन में खाना पकाते वक्त हादसे का शिकार हो गया। जिस स्टोव वह पंप मार रही थी, वह स्टोव अचानक ब्लास्ट हो गया। मिट्टी का तेल हसीना के शरीर पर पड़ गया। कपड़े सूखे होने के चलते हसीना आग की चपेट में आ गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से हसीना को बमुश्किल से आग की लपटों से बाहर निकाला और 27 जनवरी को रामनगर के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होती देख उसे जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों के मुताबिक हसीना का शरीर 70 फीसदी आग की चपेट में आने से झुलस गया था। पहले दिन से ही हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। 31 जनवरी को हसीना की इलाज के दौरान जीएमसी में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed