फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   boy died in road accident in jammu

जन्मदिन के अगले दिन सड़क हादसे में मौत

Sat, 06 Dec 2014 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 06 Dec 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
boy died in road accident in jammu
वीरवार को खुशी-खुशी जन्मदिवस मनाने के बाद अगले दिन हरी मार्केट निवासी विनय शर्मा (42) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे को अखनूर रोड, पवन आइसक्रीम के नजदीक बेकाबू टैंकर की कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


,जिससे कार चालक विनय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा नगर निवासी माणिक मल्होत्रा और मुट्ठी निवासी राजिंद्र कोहली घायल भी हुए हैं, जिनका जीएमसी में इलाज चल रहा है। चालक टैंकर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग गम में डूब गए। शव आंखों के  सामने देखने से पहले तक कोई भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हो रहा था, लेकिन जो सच था, वह सभी के सामने था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कार (जेके 02 एपी 5289) जम्मू से अखनूर की ओर जा रही थी, जबकि टैंकर (जेके 02 एयू 8775) अखनूर से जम्मू की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था।

पवन आइसक्रीम के नजदीक बेकाबू टैंकर ने कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की ड्राइविंग सीट पर ही विनय शर्मा की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माणिक और राजिंद्र घायल हो गए।


राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने विनय शर्मा को मृत लाया घोषित कर दिया। इससे पहले पुलिस ने बमुश्किल से घायलों को कार से बाहर निकाला था। माणिक के सिर पर चोट आई है, हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी में आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed