फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bangladeshi citizen escaped from rs pura police station

पुलिस की आंखों में धूल झोंककर विदेशी नागरिक फरार

Wed, 03 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा Updated Wed, 03 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
bangladeshi citizen escaped from rs pura police station

पुलिस की आंखों में धूल झोंककर बांग्लादेश का एक नागरिक आरएस पुरा थाने से मंगलवार की सुबह फरार हो गया। वह पिछले कई दिनों से हिरासत में था। पुलिस को इसकी खबर तब लगी जब वह उसे हवालात से निकालने के लिए पहुंची। बांग्लादेशी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


जेल की सजा काटने के बाद बांग्लादेश के तीन नागरिकों को वापस भेजने के लिए आरएस पुरा पुलिस थाने में भेजा गया था। पिछले कई दिनों से उन्हें यहां रखा गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस जब हवालात में उसे निकालने के गई तो गायब पाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश के लिए दो टीमें बनाई गईं, लेकिन देर रात उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में इन तीनों बांग्लादेशियों को पुलिस ने सीमा पर उस समय हिरासत में लिया था, जब वे पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आरएस पुरा पुलिस फरार बांग्लादेशी का नाम आदि जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसे पकड़ने की मुहिम चलाई गई है।

जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस अन्य दोनों बांग्लादेशियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस उनसे उसका बांग्लादेश का पता आदि भी पूछ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed