फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bag containing suspicius material found near army camp nagrota

नेशनल हाइवे पर लावारिस बैग से फैली सनसनी

Sun, 16 Nov 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 16 Nov 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
bag containing suspicius material found near army camp nagrota

नेशनल हाइवे, नगरोटा आर्मी गेट के सामने शनिवार की देर शाम एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। आर्मी के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए कुछ समय के लिए वाहनों को रोक दिया। करीब पंद्रह मिनट तक एनएच बंद होने से वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन


आर्मी की रेस्क्यू टीम पहुंची और उसने बैग को चेक किया, लेकिन कुछ नहीं निकला। सूचना मिलते ही नगरोटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अफरातफरी में लगे जाम को हटाने में भी काफी वक्त लग गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगरोटा में आर्मी गेट के सामने शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे किसी का बैग गिर गया। जब उसे कोई उठाने के लिए नहीं आया तो आर्मी गेट पर तैनात जवान अलर्ट हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी अपने उच्च अफसरों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उच्चाधिकारी मौके  पर पहुंचे और सबसे पहले दोनों तरफ के ट्रैफिक रोकवाए गए। इसके बाद आर्मी की रेस्क्यू टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

वाहनों को रोक ने से जाम लग गया। आर्मी ने लोगों को बैग के नजदीक नहीं जाने दिया। लोगों की भीड़ जुटती, इससे पहले ही मामला साफ हो गया। बैग में कुछ संदिग्ध नहीं निकला। इसके बाद यातायात दोबारा से बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed