फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on police party, two seriously injured

रेड करने गई पुलिस पार्टी को बुरी तरह पीटा

Wed, 06 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यौड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यौड़ियां Updated Wed, 06 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
attack on police party, two seriously injured

खौड़ के निक्कियां मोड़ के पास एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में हेड कांस्टेबल सहित दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। हेड कांस्टेबल अनवर हुसैन की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरी हुई गाड़ी की पूछताछ करने के लिए पुलिस पार्टी गई थी। अनवर हुसैन (45) भलवाल, गुढ़ा ब्राह्मणा के रहने वाले हैं अखनूर थाने में उनकी तैनाती है।

विज्ञापन


उनकी छाती पर किसी भारी चीज के साथ हमला किया गया है। चेहरे और आंखों पर लात-घूसों के निशान है। एक आंख पूरी नीली हो चुकी है। दोनों टांगों में भी डंडों से निशान हैं। जीएमसी में उपचाराधीन अनवर को छाती में अंदरूनी चोट लगी हो सकती है, देर रात तक उन्हें सांस लेने में भी मुश्किल हो रही थी। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि रेड करने साथ गए मुलाजिमों ने भी अनवर का साथ नहीं दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी तरह से दोनों पुलिसकर्मियों को हमलावरों के चंगुल से बचाया गया और उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, खौड़ के निक्कियां मोड़ पर एक समुदाय के लोग कुल्ले बनाकर रहते हैं। अखनूर से तीन-चार पुलिस कर्मी चोरी हुई गाड़ी की पूछताछ के सिलसिले में समुदाय के लोगों से पूछताछ करने गए थे। तभी बात बहस से बढ़कर विवाद तक पहुंच गई। समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद समुदाय के कुल्लों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला लगा देख पुलिस पार्टी वापस पहुंची
एक अन्य मामले में पंजाब पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर खौड़ क्षेत्र के काला नाम के अपराधी को गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन उसके घर पर ताला लटका होने से पुलिस वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed