{"_id":"f0030db7299a11df800b556c1b422993","slug":"army-vehicle-crushed-by-military-personnel-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के वाहन से कुचलकर सैन्य कर्मी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के वाहन से कुचलकर सैन्य कर्मी की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा थाना अंतर्गत कोर हेडक्वार्टर के मेन गेट पर शुक्रवार को सैन्य वाहन से कुचलने से एक सैन्य कर्मी की मौत हो गई। नगरोटा आर्मी 1216 डीएसई में तैनात हेड कांस्टेबल इंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इंद्र कुमार मूलरूप से दुआ, चंबा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही चालक चौहान सुनील गोपू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक इंद्र कुमार शुक्रवार को रोजाना की तरह कोर हेड क्वार्टर के मेन गेट पर तैनात थे। तभी अंदर से चौहान सुनील गोपू सैन्य वाहन लेकर बाहर निकल रहा था।
विज्ञापन
सैन्य वाहन को आते देख इंद्र कुमार गेट खोलने के लिए आगे बढ़े। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अचानक से सैन्य वाहन उन पर ही चढ़ गया। इस हादसे में इंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
गेट पर उच्चाधिकारी भी आ पहुंचे। रास्ते से गुजरने वाले वाहन भी रुक गए और घटनास्थल पर खड़े होकर देखने लगे।