फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anti Corruption Court files invoice against six including former SE

जम्मू: सरकार को चूना लगाने वाले पूर्व एसई समेत छह के खिलाफ चालान पेश

Thu, 01 Apr 2021 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Court files invoice against six including former SE
एंटी करप्शन ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

बिना टेंडर के ढाई करोड़ के कार्य कराने के मामले में एंटी करप्शन ने पूर्व एसई समेत छह के खिलाफ चालान पेश कर दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग के 2011 में रहे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनील गुप्ता समेत छह के खिलाफ केस चल रहा है। अन्य आरोपियों में तब रहे सहायक अकाउंट अधिकारी लखदीप सिंह और ठेका लेने वाले चतर सिंह, मोहम्मद हनीफ, अब्दुल हमीद, फरमान अली और मोहम्मद अफजल निवासी रियासी शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकी हमले के लिए बुरखे का सहारा: तीनों आतंकियों की हुई पहचान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

 
एसीबी ने मामले की शुरुआती जांच में पाया कि रियासी के माहौर डिवीजन में 162 कार्य बिना टेंडर के हुए। इसमें 2 करोड़ 53 लाख और 87 हजार रुपये का काम हुआ। जांच में पाया गया कि विभाग ने सबसे ज्यादा कार्य चतर सिंह, अब्दुल हमीद, मोहम्मद हनीफ और फरमान अली से कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया और इन ठेकेदारों को कार्य दिए और इनको दिया जाने वाला पैसा बिना टैक्स के ही दिया गया। जांच में पाया गया कि ठेकेदारों को टैक्स न लगाने से सरकार को 18 लाख रुपये अधिक का नुकसान हुआ। उक्त लोगों के खिलाफ जांच के बाद बुधवार को उधमपुर की एसीबी कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया। 1 मई को कोर्ट में मामले पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed