{"_id":"715a09683b325ec86b6979dc03f50b19","slug":"adolescent-allegedly-raped-in-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Mar 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में एक 16 वर्षीया नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह नाबालिग को अकेला देखकर आरोपी राजेंद्र कुमार (40) घर में घुस गया और दुष्कर्म कर वहां से भाग निकला। बाद में पीड़िता ने परिवार के घर आने पर इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। साथ ही उपजिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां का कहना है कि राजेंद्र कुमार शादीशुदा है। वह कसबे की वार्ड 11 में रहता है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन