फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Acquitted of murder for dowry, husband

दहेज के लिए हत्या के आरोप से बरी पति

Tue, 01 Nov 2016 10:56 PM IST
जेएनएफ/जम्मू
जेएनएफ/जम्मू Updated Tue, 01 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Acquitted of murder for dowry, husband
Court - फोटो : Demo Pic.
जिला कोर्ट ने दहेज के लिए हत्या के आरोप से पति सुरजीत सिंह, कमलेश कौर, हरबंस सिंह और मंजीत सिंह सोनी निवासी गोडन वाला अखनूर को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा अभियोजन पक्ष केस साबित करने में नाकाम रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस केस के अनुसार नौ मार्च, 2009 को टेलीफोन से सूचना मिली कि मंजीत कौर निवासी गोडन वाला अखनूर को मिलिट्री अस्पताल सतवारी में भर्ती कराया गया है। वह आग से झुलस गई है और दूसरे दिन ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दम तोड़ने के बाद कुलदीप सिंह निवासी जड़ ने लिखित में शिकायत पेश की। इस शिकायत में बताया गया कि मंजीत कौर की हरबंस सिंह से 12 नवंबर 2003 को शादी हुई थी। दहेज मांग को लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तंग आकर आठ मार्च 2009 को उसने केरोसिन तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह सौ फीसदी आग में झुलस गई। मायके वाले व पुलिस को सूचना दिए बिना ही मंजीत के ससुराल वालों ने उसे अखनूर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मंजीत कौर को मिलिट्री अस्पताल सतवारी में शिफ्ट कर दिया गया।


पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया आरोपियों के खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हो रहे हैं। आरोपियों को बरी करने का आदेश पारित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed