{"_id":"587a0a784f1c1b5724ba84f7","slug":"accused-of-rape-arrested-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 14 Jan 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को किया गिरफ्तार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के विजयपुर के गुडा मोड़ इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक और इस कृत्य में उसके सहयोगी रहे टी स्टाल के मालिक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा नौवीं की छात्रा है, जबकि उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी छात्र भी उसी के स्कूल में पढ़ता है। दोनों में पहले से जान-पहचान थी। इस समय छुट्टियां चल रही हैं। आरोपी छात्र की एक टी स्टाल चलाने वाले से जान पहचान थी। इसलिए उसने उसे कुछ पैसे दिए और टी स्टाल के ऊपर वाले कमरे में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
वह छात्रा को वहां धोखे से लेकर गया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। छात्रा रोती हुई घर गई और अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सूरज पठानिया ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके सहयोगी रहे टी स्टाल के मालिक की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को आरोपी छात्र और टी स्टाल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्र में इस घटना के बाद लोगों में काफी रोष है। लोग आरोपी छात्र और टी स्टाल के मालिक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।