फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accused of murder arrested in jammu

थाने से भागा मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 29 Sep 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
accused of murder arrested in jammu

पुलिस को गच्चा देकर सतवारी थाने से भागे मां की हत्या के आरोपी को फिर से दबोच लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गांधी नगर अस्पताल में उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


वह पांच दिन पहले शौच के बहाने थाने की दीवार फांदकर फुर्र हो गया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन से मिलने आया था। उसकी बहन गांधी नगर अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने लगातार उस पर नजर बनाए हुए थी।
विज्ञापन


एसडीपीओ गांधी नगर सचिन गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मोहम्मद अल्ताफ की बहन गांधी नगर अस्पताल में बतौर नर्स तैनात है। इसके बाद लगातार उसके ऊपर नजर रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर अल्ताफ अपनी बहन से मिलने के लिए जैसे ही अस्पताल पहुंचा, पुलिस को सूचना मिल गई। इसके बाद सतवारी के एसएचओ मंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

यहां पुलिस को देखकर अल्ताफ ने फिर से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया। इसके बाद उसे सतवारी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अल्ताफ अपनी मां की हत्या के आरोप में पकड़ा गया था। पांच दिन पहले वह तब भाग निकला, जब उसे शौच के लिए ले जाया गया।

यहां उसने पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाया और फुर्र हो गया। इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने थाने के मुंशी गिरधारी लाल को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed