फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलिस की नाक तले चला रहा ठगी का कार्यालय

पुलिस की नाक तले चला रहा ठगी का कार्यालय

विज्ञापन
पुलिस की नाक तले चला रहा ठगी का कार्यालय
जम्मू। गांधी नगर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का कार्यालय चलाने वाले खुर्शीद के खिलाफ एक और ठगी का मामला सामने आया है। एक और युवती ने बताया है कि आरोपी ने उसे विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे। कुछ और लोग भी हैं, जिनको खुर्शीद नाजिर ने ठगा है। सब कुछ जानते हुए उसका कार्यालय चल रहा है, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

गांधी नगर की रहने वाली युवती ने बताया कि खुर्शीद ने तीन साल पहले उससे पांच लाख रुपये लिए थे। कहा कि वह उसे सिंगापुर भेज देगा, लेकिन न तो सिंगापुर भेजा और न ही उसके पैसे दिए। यहां तक कि वह गांधी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत लेकर गई, लेकिन गांधी नगर पुलिस ने कहा कि थाने में उसका कुछ नहीं होगा। वह कोर्ट में अपनी शिकायत लेकर जाए।
विज्ञापन

---
आरोपी ने किया पीड़ितों को फोन
आरोपी खुर्शीद नाजिर ने उसके खिलाफ शिकायत करने वाले संजीत कुमार को फोन पर डराया धमकाया है। साथ ही यह भी कहा कि उसके खिलाफ वह क्यों बोल रहा है। संजीत का कहना है कि वह हैरान है कि इतने केस दर्ज होने के बावजूद भी उसका कार्यालय चल रहा है, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस दर्ज, फिर भी कार्रवाई नहीं
वर्ष 2017 में दो युवकों ने खुर्शीद के खिलाफ गांधी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। इसके बाद संजीत कुमार भी शिकायत लेकर गांधी नगर पुलिस स्टेशन गए। संजीत ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई। गांधी नगर पुलिस को खुर्शीद नाजिर की ठगी के कई सबूत दिए गए। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

----
आखिर पुलिस खामोश क्यों
साउथ के एसपी विनय शर्मा से इस संबंध में बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की पड़ताल करके जानकारी देंगे, लेकिन इसके बाद उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध ली। कई बार संपर्क करने के बावजूद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। गांधी नगर के एसएचओ सुनील जसरोटिया से भी बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। डीएसपी गांधी नगर सुनाया अशकूर वानी ने कहा कि पीड़ितों को उनके कार्यालय में भेज दें, वह मामले को देख लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed