{"_id":"5be9df47bdec2269ae774005","slug":"81542053703-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़क कैश निकालने मामले में लुटेरे नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम तोड़क कैश निकालने मामले में लुटेरे नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वीआईपी इलाके सैनिक कालोनी में यूको बैंक के एटीएम तोड़कर कैश निकालने मामले में सोमवार को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस ने लगभग दो दर्जन कैमरों की फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश की है। वहीं, एटीएम में बैंक प्रबंधन ने कोई गार्ड तैनात नहीं किया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने कैश लूटने की कोशिश की।
सैनिक कालोनी में रविवार तड़के करीब तीन बजे पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल हेड कांस्टेबल सतीश कुमार और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मुराद अली ने यूको बैंक के एटीएम को देखा तो पूरी मशीन खुली थी। लाइट जल रही थी। पास में एक जैकेट पड़ी थी। जैकेट के ऊपर कैश पड़ा था। इसके बाद दोनों ने सैनिक कालोनी पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। छन्नी पुलिस स्टेशन के थानेदार मोहम्मद असलम और सैनिक कालोनी के चौकी प्रभारी जयपाल मौके पर पहुंचे और सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।