बाड़ी ब्राह्मणा। नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाएं होने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को कई दिनों तक हटाया नहीं जाता। इस कारण दूसरे हादसे होने की आशंका और बढ़ जाती है। कई बार मार्ग पर खड़े वाहनों में तेज रफ्तार कार या दूसरे वाहन भिड़ जाते हैं। ऐसे में कई लोग जख्मी और कई की जान चली जाती है। इस कड़ी में देखा जाए तो शनिवार की रात को एक कार क ार एक खड़े ट्राले में भिड़कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे अभी तक नहीं हटाया गया है।
सड़क हादसों के लिए काफी हद तक सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी जिम्मेदार हैं। प्रशासन की लापरवाही से और दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं रहती हैं, जो गाड़ी को नहीं हटाती हैं। लोगों का कहना है कि कई कई दिनों तक प्रशासन दुर्घटनाग्रस्त हुए गाड़ियाेें को नहीं हटाता है, जिससे दूसरे हादसे होने की आशंका रहती है।