फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   60 bags govt rice ceased from employees house

सरकारी चावल घर में उतारते ही पड़ा छापा

Fri, 16 Jan 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 16 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
60 bags govt rice ceased from employees house

पौनी चक्क पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर खानपुर के एक घर में छापा मारकर सरकारी राशन पकड़ा है, इसके आम लोगों को न देकर ब्लैक में बेचा जाना था। पुलिस ने घर में बनाए गए स्टोर में से 60 बोरी चावल (तीस क्विंटल) और ट्रक को सीज कर लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही भगतपुर निवासी डिपो संचालक नीम सिंह और कठुआ निवासी ट्रक चालक अर्जुन सिंह के खिलाफ सरकारी राशन की हेराफेरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली, कि सरकारी राशन को ठेकेदार (खुद ही डिपो संचालक) अपने घो मन्हासा न ले जाकर अपने घर में उतारने के लिए ले गया है।
विज्ञापन


तभी पुलिस ने जाल बिछाया और इंतजार किया। तभी ठेकेदार नीम सिंह जेके 02 एआर 7908 ट्रक लेकर खानपुर अपने घर पहुंचा। खानपुर में नीम सिंह का घर है उसने घर में ही एक स्टोर बनाया हुआ है। ट्रक अर्जुन सिंह चला रहा था। कुछ ही मिनटों के बाद एकाएक चावल की बोरियां उतारनी शुरू की तो पुलिस ने छापा मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीम सिंह और अर्जुन सिंह को पकड़ लिया गया। पुलिस ने 60 बोरियां चावल की पकड़ी, एक बोरी में 50 किलो चावल है। पुलिस ने सारी बोरियां सीज कीं और चौकी ले आए। पौनी चक्क पुलिस चौकी इंचार्ज जोगिंद्र सिंह के मुताबिक मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed