फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सेना के डॉक्टर ने राजोरी में चुनाव करा रहे एक मतदान कर्मी की बचाई जान

सेना के डॉक्टर ने राजोरी में चुनाव करा रहे एक मतदान कर्मी की बचाई जान

Sat, 13 Apr 2019 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
सेना के डॉक्टर ने राजोरी में चुनाव करा रहे एक मतदान कर्मी की बचाई जान
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
सेना के डॉक्टर ने वीरवार को राजोरी में चुनाव करा रहे एक मतदान कर्मी का समय पर इलाज कर उसकी जान बचा ली। उसे दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में मोहम्मद रियाज (44) की चुनाव ड्यूटी राजोरी जिले के ऊंचाई वाले समोटे के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र संख्या 126 पर थी। यहां जम्मू-पुंछ सीट के लिए वोट डाले जा रहे थे।


मतदान के दौरान रियाज अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में वहां तैनात सेना की मेडिकल यूनिट में ले जाया गया। तत्काल सेना का एक डाक्टर वहां पहुंचा और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। दस मिनट बाद रियाज को होश आ गया।
विज्ञापन


उसके लिए दवाएं और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। स्थिति में सुधार होने पर रियाज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed