फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नाका तोड़ कर भागे संदिग्धों को दबोचा

नाका तोड़ कर भागे संदिग्धों को दबोचा

विज्ञापन
नाका तोड़ कर भागे संदिग्धों को दबोचा
सांबा। पुलिस ने चार संदिग्धों को चिलढगां क्षेत्र से दबोचा है। यह हीरानगर के लोंडी मोड़ पर पुलिस नाके को तौड़ कर भागे थे। जिनका पीछा दोमाना और कठुआ पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह लगभग एक कार न. जेके18बी-0823 जिसमें चार लोग सवार थे। जब वह लोंडी मोड़ पुलिस नाके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर वे नाका तोड़ कर सांबा क्षेत्र की ओर भाग निकले। इससे पहले कठुआ पुलिस पहले ही उनका पीछा कर रही थी। इस बारे में सांबा पुलिस को सूचित किया गया। उक्त संदिग्ध मानसर मोड़ से नड क्षेत्र की ओर भाग रहे थे और वह पहाड़ी क्षेत्र सरना की ओर कार को दौड़ाने लगे। इसी बीच सांबा पुलिस भी उनका पीछा कर रही थी कि उन्हें चिलाढंगा के निकट दबोच लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान महराजुद्दीन पाला निवासी शोपियां, मोहम्मद यूसुफ खान निवासी जिला नूंह हरियाणा, चालक जुनैद बशीर निवासी शोपियां और उमर अकबर निवासी शोपियां के रूप में हुई है। चारों आरोपी सांबा पुलिस की हिरासत में थे। जिन्हें सांबा पुलिस ने उक्त कार व आरोपी दोमाना पुलिस को सौंप दिए जो उन का पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed