{"_id":"557b9f673e72d321320ecf3a9cb07aba","slug":"50-year-old-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 24 Jul 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोहड़ी इलाके में आज टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के बाद टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बोहड़ी स्थित आनंद नगर निवासी एस पंडित (50) स्कूटर पर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सामने से से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से वह गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान पंडित को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टिप्पर चालक भागने में कामयाब रहा। पौनी चक्क पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत के बाद आनंद नगर में रहने वाले लोगों, खासकर कश्मीरी पंडितों ने दुर्घटना के विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि पुलिस व्यस्त इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने में असफल रही है, जिसके कारण इलाके में अकसर दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसा जाए।
उधर, काली पुली मीरां साहिब में एक कार और बाइक की टक्कर में महिला बुरी तरह घायल हो गई। टांडा निवासी कमला देवी (53) को परिवार के लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में जीएमसी में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार है।