{"_id":"58ef61664f1c1b9d36cf8ab0","slug":"4-injured-after-fire-brokes-down-in-domestic-cylender","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सिलेंडर में लगी आग से चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू सिलेंडर में लगी आग से चार घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 13 Apr 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से 4 लोग घायल
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सिलेंडर की पाइप लिकेज से लगी आग में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चारों घायलों को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी अमर सिंह (35), ज्योति (02), परी (01) और प्रीति देवी (23) इस समय बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक घर में गुजर बसर कर रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर किचन में काम करते वक्त गैस सिलेंडल की पाइप में लीकेज होने से घर में आग फैल गई। उस दौरान घर में दो छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे। जोकि आग की चपेट में आ गए। घर वालों ने किसी तरह जान बचा कर घर से निकलने में सफल हुए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सभी घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले को संज्ञान में ले लिया गया है।
विज्ञापन