फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   30 injured in clashes at army recruitment rally

घाटी में सेना भर्ती में हंगामा, 30 घायल

Tue, 05 Aug 2014 09:59 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
30 injured in clashes at army recruitment rally

एलओसी से सटे टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में चल रही सेना की भर्ती रैली में उस समय हंगामा हो गया, जब अयोग्य करार दिए गए अभ्यर्थियों ने भर्ती नियमों पर एतराज जताया।

विज्ञापन


इसके बाद इन युवकों ने सेना के परिसर से बाहर आकर पथराव शुरु कर दिया। इस पथराव में कम से कम 30 लोग घायल हो गए। इन भड़के युवकों ने सैन्य प्रतिष्ठान का गेट तोड़ने के अलावा सैन्यकर्मियों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


स्थिति पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों को गोली चलानी पड़ी। कुछ युवकों समेत एक दर्जन जवान भी घायल हुए हैं।

न‌ियमों में छूट को लेकर हुआ बवाल

30 injured in clashes at army recruitment rally

सेना के प्रवक्ता ने बताया क‌ि भर्ती के दौरान ज‌िन युवकों को शार‌ीर‌िक पर‌िक्षण में अयोग्य ठहरा गया तो वे ह‌िंसा पर उतर आए और भर्ती ग्रांउड पर ही पत्थरबाजी शुरु कर दी।

यह भर्ती खाली पड़े कुछ पदों के ल‌िए आयोज‌ित की गई थी। इस रैली में लगभग 4000 युवक ह‌िस्सा लेने पहुंचे थे।

एक पुल‌िस अध‌िकारी ने बाताया क‌ि आंदोलनकारी युवकों का आरोप था क‌ि अध‌िकार‌ियों ने म‌िड‌िल क्लास पास उम्मीदवारों को तय न‌ियमों में छूट दी है। जबक‌ि शारीर‌िक परीक्षण के ल‌िए मेट्रिक पास होना जरुरी था।

घटनास्थल पर तैनात क‌िए गए अतर‌िक्त पुल‌िसबल

30 injured in clashes at army recruitment rally

अ‌धिकारी ने बताया क‌ि इस ह‌िंसा में 18 उम्मीदवार, लगभग एक दर्जन पुल‌िस और सेना के जवान घायल हुए है।

इस ह‌िंसा में एक उम्मीदवार को स‌िर में गंभीर चोट लगी है। उसे स्पेशल इलाज के ल‌िए श्रीनगर के ल‌िए रेफर कर द‌िया।

ह‌िंसा से न‌िपटने के ल‌िए अतर‌िक्त पुल‌िसबल को घटनास्थल के ल‌िए रवाना कर द‌िया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed