फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   28 injured in bus accident in rajouri

सड़क हादसे में दो की मौत, 28 घायल

Thu, 30 Oct 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 30 Oct 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
28 injured in bus accident in rajouri

राजोरी के पलमा स्थित बुड्डी मोड़ क्षेत्र में वीरवार की देर शाम करीब छह बजे हुए सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। 28 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को  जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मेटाडोर जिले की नौशेरा तहसील के लाम लड़ोका क्षेत्र से कोटरंका तहसील के खा क्षेत्र की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


शहर के पलमा स्थित एक तीव्र  मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार 30 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता  से राहत कार्य शुरू किया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पलमा निवासी मोहम्मद रजाक और नगरोटा निवासी शमीम अख्तर की मौत हो गई।
विज्ञापन


शकीला बेगम, मोहम्मद यूसुफ, वाहन चालक राज  कुमार और मोहम्मद अनवर को गंभीर घायल होने के चलते जम्मू रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने इसकी पुष्टि की। घायलों में दो से तीन वर्ष की  आयु के तीन बच्चे मोहम्मद फैजान, महरोज कौसर, मोहम्मद ताहिर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed