फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कमेटी डालने के नाम पर पांच लाख की ठगी

कमेटी डालने के नाम पर पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
कमेटी डालने के नाम पर पांच लाख की ठगी
जम्मू। कमेटी डालने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। क्राइम ब्रांच में केस दर्ज होने के बाद इस पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, संजय नगर के रहने वाले राहुल गुप्ता ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया कि गुड़ा बख्शी नगर के रहने वाले विपन गुप्ता ने उससे पांच लाख रुपये कमेटी के नाम पर ठगे। राहुल ने बताया कि विपन ने उसे कहा था कि जब उसकी कमेटी पूरी हो जाएगी तो उसे 9 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। उसके झांसे में आकर उसने उसे पैसे दे दिए थे। अब न तो पैसे वापस मिल रहे हैं और न ही ब्याज मिल रहा है। कई बार उससे कहा जा चुका है, लेकिन पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को इस पर कार्रवाई करते हुए विपन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर सामने आया कि विपन के साथ दो और लोग भी हैं। क्राइम ब्रांच उनकी भी तलाश भी कर रही है। जल्द ही इनको पकड़ा जाएगा। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed