फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   धमाके के साथ छा गया अंधेरा

धमाके के साथ छा गया अंधेरा

विज्ञापन
धमाके के साथ छा गया अंधेरा
जम्मू। साफ मौसम, सब कुछ सामान्य था। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और आंखों के सामने कुछ पलों के लिए अंधेरा-सा छा गया। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। जो खून से लथपथ थे, वे भी खुद और दूसरों को देखकर बदहवास थे। धमाके के बाद कुछ लोग उनकी मदद को पहुंचे और उन्हें जीएमसी पहुंचाया। ऐसा कहना था जम्मू बस स्टैंड धमाके के घायलों का। इन घायलों में राज्य के विभिन्न हिस्सों के अलावा दूसरे राज्यों के नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जीएमसी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पुंछ निवासी जमीर अहमद (20) ने बताया कि वह वीरवार की सुबह एसएससी की परीक्षा देकर घर जाने की तैयारी कर रहा था। उसकी 12.20 बजे की बस थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ, आवाज इतनी जोरदार थी कि कुछ पलों के लिए उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। जब वह संभला तो खुद को लहूलुहान पाया।
विज्ञापन

हाजिन मदवन जिला बांदीपोरा (कश्मीर) निवासी दानिश अहमद (7) के पिता नजीर अहमद ने बताया कि दानिश बस स्टैंड पर पिलर के पास खड़ा था, तभी धमाके की चपेट में वह आ गया। उसकी टांग के निचले हिस्सों में स्प्लिंटर लगे हैं। काजीगुंड (कश्मीर) निवासी साहिल (18) ने बताया कि वह वीरवार की सुबह 6 बजे लुधियाना से जम्मू पहुंचे थे और कश्मीर जाने की तैयारी कर रहे थे। बस स्टैंड पर वह खाना खाने जा रहा था, तभी धमाके से उसकी टांग और हाथ में कई जगह गहरे घाव हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब रोडवेज बस का कंडक्टर घायल
घायल पंजाब रोडवेज बस के कंडक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी में आराम से सवारियां बैठ रही थीं, अचानक धमाका हो गया। राजोरी निवासी शमशेर अहमद (22) ने बताया कि वह सुबह एसएससी की परीक्षा की परीक्षा देने के बाद राजोरी वापस जाने की तैयारी कर रहा था और गाड़ी लेने बस स्टैंड पहुंचा था। तभी वह धमाके की चपेट में आ गया।


---------इसके साथ कुलदीप सिंह नाम से फोटो दी गई है--

ऐसा लगा मानो किसी ने कोई चीज फेंकी हो
जीएमसी में भर्ती परगवाल के फगवाड़ी गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी निशा को पंजाब जाना था। वह उसे बस स्टैंड तक छोड़ने आए थे। जिला पुलिस लाइन में तैनात कुलदीप ने बताया कि धमाके के दौरान ऐसा लगा कि किसी ने कोई चीज फेंकी हो। धमाके के कारण वह और उनकी पत्नी दोनों घायल हो गए।


घायलों का हाल जाना
जम्मू। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में जीएमसी जम्मू का दौरा किया। इस दौरान आतंकी हमले घायल हुए लोगों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। बस स्टैंड पर तीसरा आतंकी हमला हुआ है। सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए जाएं। इस दौरान गोल्डी कमबोज, पंकज बसोत्रा, चेतन बांचू, विशाल चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed