फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   यूको बैंक के एटीएम में लाखों की लूट का प्रयास विफल

यूको बैंक के एटीएम में लाखों की लूट का प्रयास विफल

Mon, 12 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
यूको बैंक के एटीएम में लाखों की लूट का प्रयास विफल
जम्मू। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी की मुस्तैदी से लूट की एक बड़ी घटना टल गई। कुछ लुटेरों ने यूको बैंक का एटीएम तोड़कर कैश निकाल लिया। इससे पहले कि कैश को लेकर जाते, वहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पार्टी की आहट सुनकर लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन

घटना शहर के वीआईपी इलाके सैनिक कालोनी में रविवार तड़के करीब तीन बजे की है। पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल हेड कांस्टेबल सतीश कुमार और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मुराद अली ने यूको बैंक के एटीएम को देखा तो पूरी मशीन खुली थी। लाइट चल रही थी। पास में एक जैकेट पड़ी थी। जैकेट के ऊपर कैश पड़ा था। इसके बाद दोनों ने सैनिक कालोनी पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। छन्नी पुलिस स्टेशन के थानेदार मोहम्मद असलम और सैनिक कालोनी के चौकी प्रभारी जयपाल मौके पर पहुंचे और सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एटीएम स्थल को पूरी तरह से सील कर लिया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। रुपयों की गिनती की गई। इसमें 12 लाख 3 हजार के पांच-पांच सौ के नोट, एक लाख 26 हजार 700 रुपये सौ-सौ के नोट और चार लाख 24 हजार के दो-दो हजार के नोट मिले। कुल नकदी 17 लाख 53 हजार और 700 रुपये है। पुलिस की तरफ से बैंक प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई। बैंक कर्मियों ने एटीएम में कुल कैश की गिनती की है। अंतिम ट्रांजेक्शन से पहले एटीएम में कुल 17 लाख 53 हजार और 700 रुपये ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने सीसीटीवी बंद किया
लुटेरों ने एटीएम लूटने से पहले उसमें लगे सीसीटीवी को बंद किया। बाहर से उसके तार काट दिए। इसके बाद भीतर घुसे। एटीएम के एक साइड को चौकोर आकार में किसी तेजधार उपकरण से काटा। इसके बाद सारी कैश बाहर निकाला। शायद लुटेरों को यह पता नहीं था कि एटीएम में इतना पैसा हो सकता है। इसलिए उसे जैकेट में ले जाने लगे, लेकिन पुलिस की आहट सुनकर वहां से भाग निकले।


जैकेट को एफएसएल में भेजा गया
जिस जैकेट में कैश रखा गया था, उसे जांच के लिए एफएसएल में भेज दिया गया है। एटीएम और पैसों के फिंगर प्रिंट, मशीन काटने वाले उपकरण को भी एफएसएल में जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed